मोहनपुर: मार्गोमुंडा: कुसुमडीह गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में सोमवार दोपहर 1:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वह घर के समीप सड़क के किनारे खड़ा था तभी अचानक एक अज्ञात तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने धक्का दे दिया और बाइक लेकर फरार हो गया।