तराना: तराना में मौसम में बदलाव की वजह से लुढ़का पारा, शाम को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
Tarana, Ujjain | Apr 13, 2025 दिन में तेज धूप के बाद रविवार की शाम 4 बजे को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम में हुए इस बदलाव ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है ज्ञात हो कि किसान अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए सरकारी समिति और वेयरहाउस पर पहुंच रहे हैं