भिवानी: हरियाणा एससी आयोग के वाईस चेयरमैन पहुंचे गांव ढ़ाणी हरसुख, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के हित एवं उत्थान के लिए योजनाएं बनाना व सही से क्रियान्वयन हो, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है। इसके अलावा समाज में सामाजिक समरसता का भाव बना रहे, इस बात का भी सरकार द्वारा विशेष ध्यान रखा जाता है।