नबीनगर: रेलवे लाइन के किनारे से 21 लीटर देशी टनाका शराब बरामद
नबीनगर थाना अंतर्गत रेलवे लाइन के किनारे से कुल-21 लीटर देशी टनाका शराब बरामद किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को रात्रि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु गुप्त सूचना के आधार पर देशी टनाका शराब बरामद किया गया लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा रहा।