श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा पर्याप्त पुलिस बल एवं राजस्व की संयुक्त टीम के साथ कस्बा गोपीगंज के विभिन्न बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया ताकि नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। स्थानीय व्यापारियों, ताजियादारों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति के कोई भी नया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों (विशेषकर सोशल मीडिया पर) पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur
4 views | Bhadohi, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026