बालोद: मनकी में फर्जी मुख्तियारनामा बनाकर 91.84 लाख की आदिवासी जमीन की रजिस्ट्री, दुर्ग निवासी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Balod, Balod | Jul 6, 2026 अर्जुन्दा थाना पुलिस ने फर्जी मुख्तियारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) तैयार कर अनुसूचित जनजाति के परिवार की करीब 91 लाख 84 हजार रुपए मूल्य की कृषि भूमि अपने नाम कराने के मामले में दुर्ग निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मामला