ठाकुरगंगटी: ठाकुरगंगटी में 81 बूथ पर 18215 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा, 30 जून तक छूते बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
पल्स पोलियो अभियान के तहत ठाकुर गंगटी के 81पोलियो बूथ पर पहले दिन 18215 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई जबकि कुल 21959 बच्चों को 30 जून तक दवा पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। 29 और 30 जून को पल्स पोलियो दवा पिलाई जाने वाले स्वयंसेवक प्रखंड क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों को उसके घर तक जाकर दवा पिलाने का कार्य करेंगे