मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Aug 17, 2024 थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवक की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है की, पत्नी के प्रेमी ने युवक की हत्या की है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था। दो दिन पहले पत्नी के प्रेमी ने हत्या की धमकी दी थी।पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। और जांच में जुट गई है।