मेरठ: रेलवे रोड़ क्षेत्र में पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग,वैगन को मालगाड़ी से किया अलग, 65 हजार लीटर पेट्रोल था
Meerut, Meerut | Aug 17, 2024 मालगाड़ी में लगे पेट्रोल से भरे वैगन में अचानक आग लग गई। मामला थाना रेलवे रोड के रोहटा फाटक के पास का है। जहां एक मालगाड़ी रेलवे के यार्ड से परतापुर जा रही थी। अचानक मालगाड़ी में लगे पेट्रोल वैगन में आग लग गई। वैगन में पेट्रोल था, तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके पर पहुँचकर आग बुझाई।हालांकि घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।