मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में शोभायात्रा में बच्चे पर गिरा DJ, दो समुदायों के लोग आए आमने सामने,पथराव हंगामा
Meerut, Meerut | Aug 17, 2024 अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान एक बच्चे पर डीजे का कॉलम गिर गया। जिससे बच्चा घायल हो गया. इसे लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए पथराव और हंगामा हुआ। सूचना पर कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई पुलिस ने लोगों को शांत कराया।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की,दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है।