नीम का थाना: यमुना नहर के पानी की मांग को लेकर धरना शोर में दिन भी जारी विधायक सुरेश मोदी भी पहुंचे धरना स्थल पर
नीमकाथाना मे यमुना नहर के पानी की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति का धरना का मंगलवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। रायपुर पाटन व न्यौराणा ग्राम पंचायतों के सैकड़ो किसान धरने में शामिल हुए ।नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने धरना दे रहे किसानो को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि यमुना नहर व कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना क्षेत्र के लिए संजीवनी बन जाएगी।