मुशहरी: बिहार विश्वाविद्यालय के जूलॉजी के पूर्व हेड प्रो. मनेंद्र मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डी. लिट . से सम्मानित
बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष , जन्तु विज्ञान एवं पूर्व अध्यक्ष , विज्ञान संकाय तथा प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनेंद्र कुमार को शिक्षा एवं कीट विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी , रसिया द्वारा मानद डॉक्टर आफ़ लेटर्स ( डी. लिट .) के लिए चयनित एवं अनुमोदित किया गया है ।