महोबा: पक्षी विहार के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 पक्षी विहार के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्तीपुरा निवासी 53 वर्षीय कालीचरण अलीपुरा पावर हाउस से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है