Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

*चलती बस में ड्राइवर को दिल का दौरा आने से हुई मौत, अनियंत्रित हुई बस ने तीन वाहन को रौंदा, छह लोग हुए घायल*जबलपुर शहर में दमोह नाका चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक मेट्रो बस ने ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते तीन वाहनों कुचल दिया

Majhgawan, Satna | Dec 2, 2022

MORE NEWS

🅿️आकांक्षी ब्लॉक मझगवां में स्कूल की छत से टपकता जनजातीय मर्म, नीचे आदिवासी बच्चे 2026  में देख रहे 1947 का चित्रण ।

📡सतना जिले में विकसित भारत और असंवेदनशीलता, की पोल खोलती ये तस्वीर जहां स्कूल की छत से टप टपाता बारिश का पानी, नीचे नौनिहालों के ऊपर झरझराता बालू और सीमेंट , यह दृश्य मध्यप्रदेश के उस जिले का है जो देश के कोने-कोने में सीमेंट  उत्पाद के लिए विख्यात है,  जहां 5 पंचवर्षीय से भाजपा के सांसद हैं, यह दृश्य है उस जिले का जहां इन आदिवासी कपोलों के उत्थान के लिए DRI जैसी महान संस्थाएं कार्य कर रही है ।  पूरा मामला सतना जिले के मझगवां विकासखंण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तागी का है जहां शासन द्वारा विद्यालय तो बनाया गया है लेकिन उस विद्यालय की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है जिसमें बारिश की एक बूंद बाहर नहीं जाती...सारा पानी भवन के अंदर छत से टप टपाता है और उसी टपकती छत के नीचे 52 आदिवासी बच्चे अपना जीवन दांव पर लगाकर अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं...आप इस वीडियो के माध्यम से देख पा रहे होंगे कि विद्यालय की छत से  टपकते  पानी से पूरा विद्यालय भींगा हुआ है और बच्चों के कपड़े  पानी से सराबोर हैं, क्या यह तस्वीर सरकार की,जिले की,ब्लाक की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न नहीं है ?  जिसमें सरकार  मंच से खड़े होकर विषेश कर जनजातीय समुदाय के विकास के बड़े बड़े दावे करती है ! और पीठ थपथपाती रहती  है !

पंकज कुशवाहा ✍️

🅿️आकांक्षी ब्लॉक मझगवां में स्कूल की छत से टपकता जनजातीय मर्म, नीचे आदिवासी बच्चे 2026 में देख रहे 1947 का चित्रण । 📡सतना जिले में विकसित भारत और असंवेदनशीलता, की पोल खोलती ये तस्वीर जहां स्कूल की छत से टप टपाता बारिश का पानी, नीचे नौनिहालों के ऊपर झरझराता बालू और सीमेंट , यह दृश्य मध्यप्रदेश के उस जिले का है जो देश के कोने-कोने में सीमेंट उत्पाद के लिए विख्यात है, जहां 5 पंचवर्षीय से भाजपा के सांसद हैं, यह दृश्य है उस जिले का जहां इन आदिवासी कपोलों के उत्थान के लिए DRI जैसी महान संस्थाएं कार्य कर रही है । पूरा मामला सतना जिले के मझगवां विकासखंण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तागी का है जहां शासन द्वारा विद्यालय तो बनाया गया है लेकिन उस विद्यालय की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है जिसमें बारिश की एक बूंद बाहर नहीं जाती...सारा पानी भवन के अंदर छत से टप टपाता है और उसी टपकती छत के नीचे 52 आदिवासी बच्चे अपना जीवन दांव पर लगाकर अपना भविष्य संवारने में जुटे हैं...आप इस वीडियो के माध्यम से देख पा रहे होंगे कि विद्यालय की छत से टपकते पानी से पूरा विद्यालय भींगा हुआ है और बच्चों के कपड़े पानी से सराबोर हैं, क्या यह तस्वीर सरकार की,जिले की,ब्लाक की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न नहीं है ? जिसमें सरकार मंच से खड़े होकर विषेश कर जनजातीय समुदाय के विकास के बड़े बड़े दावे करती है ! और पीठ थपथपाती रहती है ! पंकज कुशवाहा ✍️

Majhgawan, Satna | Aug 7, 2026

अपडेट गुप्त गोदावरी गुफाओं में अवैध चढ़ोत्तरी

चित्रकूट- चित्रकूट के प्रमुख दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी में दान पेटियों से रुपए चोरी और पर्यटक श्रद्धालुओं से अवैध चढ़ोत्तरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, कुछ माह पूर्व ही चढ़ोत्तरी और अवैध पुजापा को लेकर गुप्त गोदावरी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था, जहां नगर परिषद के दोनों पक्ष के कमाऊ पूतों को बाहर कर दिया गया था,  जिससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद गुफाओं में अवैध चढ़ोत्तरी बंद हो जाय लेकिन कुछ शातिर लोगों ने फिर अवैध कमाई का तरीका ढूंढ लिया, VIP दर्शन की आड़ में यात्रियों से 500 रुपए लेकर साइड से दर्शन कराते रहे, और अब एक बार फिर गुफाओं में चढ़ोत्तरी का खेल चरम पर है। अब तो व्यवस्था के नाम पर गुफाओं के अंदर लगे 4 आउटसोर्सेज कर्मचारी ही श्रद्धालुओं से चढ़ोत्तरी करवा रहे हैं, जहां श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं, श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफाओं में 100 रुपए से लेकर 500 रुपए राम दरबार, सुइया माता में यह कहकर चढ़वाएं जाते हैं कि यदि 100 रुपए चढ़ाओगे तो आपके बाल बच्चे कुशल से रहेंगे, 100 रुपए के बदले में एक रुपए का सिक्का भी दिया जाता है, कि पूजा घर में रखना, भंडार कभी खाली नहीं होगा, जिसने रुपए नहीं चढ़ाए तो कहते हैं कि यदि दान दक्षिणा नहीं करना था तो यहां क्यों आए हो।।   पानी के कुंड में 2 जगह पुजापा कराई जाती है। एकख़ुफ़िया ऑटसोएसेज कर्मचारी गुफा के बाहर सीढ़ियों में ड्यूटी में रहता है, उसका काम है कि यदि कोई मीडिया कर्मी, पत्रकार, नेता, पार्षद वहां पहुंचने की कोशिश करें तो वो दौड़कर गुफा के अंदर सभी आउटसोर्सेज कर्मचारियों को एलर्ट कर देता है, जो राम दरबार , सुईया माता, खटखटा चोर से तुरंत नीचे आ जाते हैं। ये खेल आज से नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा है मगर चढ़ोत्तरी के पैसों का बंदरबांट होने से नगर परिषद का जिम्मेदार अमला फील गुड महसूस कर रहा है, जबकि इसके पूर्व तत्कालीन सीएमओ रहे विशाल सिंह द्वारा स्टिंग ऑपरेशन कर पुजापा और चढ़ोत्तरी में लगे आधा दर्जन कर्मचारियों , आउटसोर्सेज कर्मचारियों, पुजारियों को पकड़ा था, तब कई कर्मचारी गुफा से हटाए भी गए थे लेकिन वर्तमान सीएमओ की निष्क्रियता के चलते जहां पर्यटक केंद्र गोदावरी में गुफाओं के अंदर श्रद्धालुओं से अवैध चढ़ोत्तरी का खेल चरम पर है तो वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफाओं में आस्था के नाम पर अवैध चढ़ोत्तरी करवाई जाती है, जिससे आस्थावान श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।*
क्रमशः ..........!

अपडेट गुप्त गोदावरी गुफाओं में अवैध चढ़ोत्तरी चित्रकूट- चित्रकूट के प्रमुख दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी में दान पेटियों से रुपए चोरी और पर्यटक श्रद्धालुओं से अवैध चढ़ोत्तरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, कुछ माह पूर्व ही चढ़ोत्तरी और अवैध पुजापा को लेकर गुप्त गोदावरी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था, जहां नगर परिषद के दोनों पक्ष के कमाऊ पूतों को बाहर कर दिया गया था, जिससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद गुफाओं में अवैध चढ़ोत्तरी बंद हो जाय लेकिन कुछ शातिर लोगों ने फिर अवैध कमाई का तरीका ढूंढ लिया, VIP दर्शन की आड़ में यात्रियों से 500 रुपए लेकर साइड से दर्शन कराते रहे, और अब एक बार फिर गुफाओं में चढ़ोत्तरी का खेल चरम पर है। अब तो व्यवस्था के नाम पर गुफाओं के अंदर लगे 4 आउटसोर्सेज कर्मचारी ही श्रद्धालुओं से चढ़ोत्तरी करवा रहे हैं, जहां श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं, श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफाओं में 100 रुपए से लेकर 500 रुपए राम दरबार, सुइया माता में यह कहकर चढ़वाएं जाते हैं कि यदि 100 रुपए चढ़ाओगे तो आपके बाल बच्चे कुशल से रहेंगे, 100 रुपए के बदले में एक रुपए का सिक्का भी दिया जाता है, कि पूजा घर में रखना, भंडार कभी खाली नहीं होगा, जिसने रुपए नहीं चढ़ाए तो कहते हैं कि यदि दान दक्षिणा नहीं करना था तो यहां क्यों आए हो।। पानी के कुंड में 2 जगह पुजापा कराई जाती है। एकख़ुफ़िया ऑटसोएसेज कर्मचारी गुफा के बाहर सीढ़ियों में ड्यूटी में रहता है, उसका काम है कि यदि कोई मीडिया कर्मी, पत्रकार, नेता, पार्षद वहां पहुंचने की कोशिश करें तो वो दौड़कर गुफा के अंदर सभी आउटसोर्सेज कर्मचारियों को एलर्ट कर देता है, जो राम दरबार , सुईया माता, खटखटा चोर से तुरंत नीचे आ जाते हैं। ये खेल आज से नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा है मगर चढ़ोत्तरी के पैसों का बंदरबांट होने से नगर परिषद का जिम्मेदार अमला फील गुड महसूस कर रहा है, जबकि इसके पूर्व तत्कालीन सीएमओ रहे विशाल सिंह द्वारा स्टिंग ऑपरेशन कर पुजापा और चढ़ोत्तरी में लगे आधा दर्जन कर्मचारियों , आउटसोर्सेज कर्मचारियों, पुजारियों को पकड़ा था, तब कई कर्मचारी गुफा से हटाए भी गए थे लेकिन वर्तमान सीएमओ की निष्क्रियता के चलते जहां पर्यटक केंद्र गोदावरी में गुफाओं के अंदर श्रद्धालुओं से अवैध चढ़ोत्तरी का खेल चरम पर है तो वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफाओं में आस्था के नाम पर अवैध चढ़ोत्तरी करवाई जाती है, जिससे आस्थावान श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।* क्रमशः ..........!

Majhgawan, Satna | Aug 7, 2026

💥 बड़ी खबर💥
पहाड़ के लाल का कमाल! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने खुद के बनाए इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर से भरी सफल उड़ान
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी कंपनी 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के तहत देश के पहले इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार/छोटा इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर) 'HAPIDA SKYNeX' के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।यह सफल परीक्षण उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बने आर्मी हेलीपैड पर की गई।रवि टम्टा ने इस सिंगल सीटर गाड़ी में बैठकर लगभग 1 मिनट 37 सेकंड तक हवा में उड़ान भरी। यह जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर गया और चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंड हुआ।

💥 बड़ी खबर💥 पहाड़ के लाल का कमाल! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने खुद के बनाए इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर से भरी सफल उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी कंपनी 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के तहत देश के पहले इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार/छोटा इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर) 'HAPIDA SKYNeX' के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।यह सफल परीक्षण उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बने आर्मी हेलीपैड पर की गई।रवि टम्टा ने इस सिंगल सीटर गाड़ी में बैठकर लगभग 1 मिनट 37 सेकंड तक हवा में उड़ान भरी। यह जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर गया और चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंड हुआ।

Majhgawan, Satna | Aug 7, 2026

चित्रकूट - गुप्त गोदावरी पर्यटक कार्यालय में 11साढ़े  बजे लटका ताला, गुफाओं में जारी चढ़ोत्तरी, 100 रुपए से 500 रुपए तक की होती है चढ़ोत्तरी, विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रथम गुफा में आउटसोर्सेज कर्मचारियों के द्वारा ही चढ़ोत्तरी कराए जाने की खबर, जनरेटर चलाने वाले भी गुफाओं के अंदर लगे, चढ़ोत्तरी में बंदरबांट से सब कुछ फील गुड, आस्था के नाम पर अवैध वसूली।
#gupt_godavari #godavari #satna #satnanews #chitrakootexpress

चित्रकूट - गुप्त गोदावरी पर्यटक कार्यालय में 11साढ़े बजे लटका ताला, गुफाओं में जारी चढ़ोत्तरी, 100 रुपए से 500 रुपए तक की होती है चढ़ोत्तरी, विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रथम गुफा में आउटसोर्सेज कर्मचारियों के द्वारा ही चढ़ोत्तरी कराए जाने की खबर, जनरेटर चलाने वाले भी गुफाओं के अंदर लगे, चढ़ोत्तरी में बंदरबांट से सब कुछ फील गुड, आस्था के नाम पर अवैध वसूली। #gupt_godavari #godavari #satna #satnanews #chitrakootexpress

Majhgawan, Satna | Aug 7, 2026

सभापुर पुलिस ने तिघरा मोड़ से 2 नग नशीली सिरफ के साथ बाइक और आरोपी को धर दबोचा।

सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में फैले नशीली कफ सिरप के नशे पर लगाम लगाने के लिए सभापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और उसे पकड़कर पता तलाशी ली गई तो बाइक की डिग्गी में अवैध नशीली सिरफ दो नग पाई गई, जिसे सभापुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए सभापुर थाना लाकर जप्ती कार्यवाही करते हुए तह तक जाने के लिए पुछताछ तेज़ कर दी है।

सभापुर पुलिस ने तिघरा मोड़ से 2 नग नशीली सिरफ के साथ बाइक और आरोपी को धर दबोचा। सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में फैले नशीली कफ सिरप के नशे पर लगाम लगाने के लिए सभापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और उसे पकड़कर पता तलाशी ली गई तो बाइक की डिग्गी में अवैध नशीली सिरफ दो नग पाई गई, जिसे सभापुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए सभापुर थाना लाकर जप्ती कार्यवाही करते हुए तह तक जाने के लिए पुछताछ तेज़ कर दी है।

Majhgawan, Satna | Aug 6, 2026