आरोन: आरोन में न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों ने की मैराथन दौड़
गुना के आरोन सिविल न्यायालय में 9 नवंबर को न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। न्यायिक अधिकारियों ने इस मौके पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में 9 से 14 नवंबर तक न्याय और विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है।