नोहर, श्रीश्याम सेवा समिति एवं युवा मंडल नोहर के तत्वावधान में श्रीश्याम मन्दिर में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के तहत शनिवार को श्रीश्याम मन्दिर के पीछे स्थित थिरानी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया । श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं परिवार सहित पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन किए व छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया