सांगानेर: केंद्रीय कला संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर दिए बयान पर कसा तंज
केंद्रीय कला-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से रूबरू होते कहा-अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी को मानेसर में हुई घटना को कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं। मैंने उस घटना के समय भी कहा था। आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचनाकार, उस कहानी के रचयिता, उस पूरे ड्रामे के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले सब खुद अशोक गहलोत साहब हैं।