महाराजगंज: दामोदर खेड़ा में आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्नी और साले के खिलाफ शिवगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज
11 जून बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे शिवगढ़ पुलिस ने जानकारी दी कि मंगलवार रात्रि 8:00 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बीती 4 जून को एक युवक की उसकी ही ससुराल में आत्महत्या का मामला सामने आया था। जिसमें मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी व उसके साले पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।