रविवार को गैरिज लाइन क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स द्वारा बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालकों को नर्मदापुरम गैरिज लाइन में ऑटोमोबाइल दुकानों पर काम करते पाया गया। जांच में सामने आया कि दोनों बालक अपने चाचा और मामा की दुकानों पर मदद कर रहे थे।