कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र के NH-11 पर बड़ा सड़क हादसा, टायर फटने से बेकाबू हुई बलेनो कार, पलटते ट्रक से टकराई, 6 घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर दरबारी फांटा के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक बलेनो कार का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटती चली गई और साइड में खड़े ट्रक से जा टकराई।हादसे में कार में सवार एक पुरुष, दो बच्चे तथा तीन महिलाएं घायल हो गए।