हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल, 24 घंटे सेवाएं रहेंगी स्थगित, जंक्शन में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर खुशाल यादव को ज्ञापन सोपा है। डॉक्टर ने इस कार्रवाई को चिकित्सकों की गरिमा और स्वतंत्रता के विरुद्ध बताते हुए राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।