डलमऊ: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने और दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोमवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आफताब नगर से पूरे गौतमन को जाने वाली सड़क तिराहे के पास से अभियुक्त देवेंद्र प्रताप उर्फ लाला निवासी नाथू का पुरवा थाना सरेनी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज का जेल भेजा गया है।