शाहजहांपुर: ई-रिक्शा चालकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, बिना रजिस्ट्रेशन वालों पर लगेगा बैन
शाहजहाँपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर बुधवार (27 मई) से ई-रिक्शा चालकों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और आपराधिक सत्यापन (वेरिफिकेशन) का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।