खेत में बने एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे 'धर्मांतरण के डिजिटल खेल' का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 4 आरोपियों को गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया है। एडिशनल एसपी बिट्टू सहगल ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अपडेट देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को तुरंत कोर्ट में पेश किया गया ।