कांके: झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ लगा रहे नारे
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2024 झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर बीजेपी विधायक धरने पर बैठे है। बीजेपी विधायक सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। इस दौरान सभी विधायक आदिवासी विरोधी सरकार, सत्ता का भूखा हेमंत शर्म करो, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ, राज्य में चौपट विधि व्यवस्था के लिए हेमंत सोरेन शर्म करो, पत्थर-कोयला-बालू और जमीन लुटवाने वाली सरकार हाय हाय के नारे लगा रहे हैं।