ललितपुर: अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर ने थाना जाखलौन का किया वार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा थाना जाखलौन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, ई-मालखाना, बैरक, मेस आदि का गहनता से निरीक्षण किया ।