हनुमानगढ़: डबलीबास मौलवी गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री के जरिए संपत्ति कब्जाने का आरोप, जांच में जुटी जंक्शन पुलिस
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डबली वास मौलवी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री के जरिए संपत्ति कबजाने के आरोप में बीकानेर थाना में दर्ज जीरो एफआईआर की जांच हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को सौंप गई है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।