दतिया नगर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री पीतांबरा पीठ अखाड़े के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्री पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे आज दतिया पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान आज मंगलवार 1 बजे के आसपास मंदिर परिसर के पास स्थित अखाड़े के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। पुजारियों द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अखाड़े का पुनः शुभारंभ कर