पीलीबंगा: पीलीबंगा में जगदंबा एवं प्राइवेट गोदाम पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू शाखा का पहला सम्मेलन आयोजित हुआ
पीलीबंगा में जगदंबा एवं प्राइवेट गोदाम पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू शाखा का पहला सम्मेलन आज बुधवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन की शुरुआत झंडारोहण और जन आंदोलन में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। वक्ताओं ने10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।