मुरैना नगर: मुरैना स्टेशन पर स्काउट-गाइड का शीतल जल शिविर शुरू, जिला पंचायत CEO ने पिलाया पानी
मुरैना के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-क्रमांक-1 पर भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा शिविर रविवार से शुरू हुआ। शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने किया और स्वयं यात्रियों को पानी पिलाया।राकेश शिवहरे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शेखर सिंह यादव ने उद्देश्य बताया।बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जुटे और गर्मी में सेवा का संदेश दिया।