होशंगाबाद नगर: भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सुनी समस्या
सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत आयोजित बैठक में छेत्रिय विधायक डॉ सीता शरण शर्मा शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कार्यालय में कार्यकर्ताओं और सम्मानित क्षेत्रीय नागरिकों से आत्मीय भेंट की। सभी साथियों से संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना।