फतुहा: पीपा पुल गंगा घाट पर डूबी युवती का शव नदी थाना गंगा घाट से बरामद
Fatwah, Patna | Apr 14, 2026 कच्ची दरगाह पीपा पुल गंगा घाट पर स्नान के क्रम में डूबे किशोर और युवती में से युवती का शव नदी थाना गंगा घाट से मंगलवार दोपहर बरामद किया गया है। किशोर का अभी तक तलाश जारी है। शव बरामद होने के बाद नदी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। सूचना मिलते ही डूबे युवती 19 वर्षीय मानसी कुमारी के परिजन भी पहुंच गए है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।