सरिया: सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव में कुएं में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत, इलाके में सनसनी
Suriya, Giridih | Apr 17, 2026 सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह पंचायत अंतर्गत लालोकोनी गांव में बुधवार शाम पाँच बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कुएं में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं