+2 एसजेके उच्च विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा कर्मियों व शिक्षकों के सम्मान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के कर्मी सुरेश राय के सेवानिवृत्त होने के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक बासुकीनाथ झा, शशिकांत कुमार एवं आशिया परवीन के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षक स्थानांतरण के बाद अपने जिले में पदस्थापित हुए।