मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
Marhaura, Saran | Jun 30, 2026 मढ़ौरा प्रखंड सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम पदाधिकारी नंदन कुमार आस्तिक ने एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया और योजना के संबंध में विस्तार से बताया। मंगलवार की दोपहर दो बजे कार्यक्रम पदाधिकारी बताया कि एक जुलाई से मनरेगा के जगह पर अब भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के अंतर्गत योजनाएं संचालित होगी ।