जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के तहत बिहार सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समूह गायन श्रेणी में आरोही श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।