मड़ियाहू: पसियाही कला गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के पसियाही कला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान के पति पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।