फारबिसगंज: फारबिसगंज के वार्ड संख्या 19 में डीजे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
फारबिसगंज के वार्ड संख्या 19 में एक शादी समारोह में डीजे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। गुरुवार को आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।