रामगढ़: अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी के विरोध में अलावड़ा में किसानों ने किया प्रदर्शन, किसान यूनियन ने जताया रोष
Ramgarh, Alwar | Jun 24, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अलावड़ा कस्बे में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे राष्ट्रीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने कस्बे की एक खाद-बीज की दुकान के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और सरकार से किसान हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी नीतियों का विरोध करने की मांग की।