पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने 2.04 ग्राम अवैध हेरोइन और चिट्ठा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने 2.04 ग्राम अवैध हेरोइन चिट्ठा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जगदीश प्रसाद पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना के नेतृत्व में वीर चंद उप निरीक्षक ने मय टीम आरोपी संदीप निवासी पीलीबंगा को 2.04 ग्राम अवैध हेरोइन चिट्ठा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।