डीग: डीग जिले में 2329 गर्भवतियों की हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान, स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी
Deeg, Bharatpur | Jul 30, 2026 जिले में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रसव पूर्व जांच अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब तक 11,331 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की गई, जिनमें से 2,329 महिलाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की श्रेणी में चिन्हित किया गया है।