बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड वार्ड 8 के विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, तेज धमाके के साथ निकली चिंगारी, मोहल्ले की बिजली हुई गुल
बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर-8 स्थित बीबीपुर मोहल्ले में बुधवार की रात साढ़े 8 बजे एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से तेज धमाके की आवाज आने के बाद उसमें से लगातार चिंगारियां और आग की लपटें निकलने लगीं। काफी देर तक ट्रांसफार्मर में आतिशबाजी जैसी स्थिति बनी रही। घटना से आसपास के लोगों और राहगीरों में दहशत फैल