ऊंचाहार: चोबदार का पुरवा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ऊँचाहार तहसील व गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार का पुरवा गाँव में शनिवार की देर रात, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गाँव निवासी संजीत कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जांच शुरू कर दी।