ललितपुर: मंदिर में कन्या भोज के दौरान खीर पूरी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद ललितपुर के ग्राम मर्रोली में एक मंदिर पर आयोजित कन्या भोज के दौरान खीर पूरी खाने से एक महिला एवं लगभग 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सोमवार रात्रि करीबन 11:00 बजे ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार जारी है।