कैराना: कांधला पुलिस और नारकोटिक्स टीम को मिली बड़ी सफलता, लगभग तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर किया गया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 11, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में कांधला थाना पुलिस नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि भारसी मोड़ के निकट बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।