हज़ारीबाग: बादम कोल परियोजना में तोड़फोड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
बादम कोल खनन परियोजना में बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी