जबलपुर: सिंधी कैंप हनुमानताल में बदमाशों का आतंक, घर पर बमबारी और तोड़फोड़, एसपी कार्यालय पहुंचीं महिलाएं
हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप क्षेत्र में कुछ रसूखदार और दबंग बदमाशों द्वारा एक परिवार को लगातार प्रताड़ित करने और उनके घर पर हमला करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला माला सोनकर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले संजय सोनकर, नवीन, जितेंद्र, अंकुर, प्रवीन और आदित्य सोनकर जैसे लोग उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं।