बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Apr 22, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को करीब 12:00 बजे राजस्व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले तमाम कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने एक मांग पत्र डीएम को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा जो विधेयक पास किया गया है। उसमें पेंशनर्स को कई लाभ से वंचित किया गया है। ऐसी ही विभिन्न मांगों को लेकर सभी लोगों ने धरना प्रदर्शन किया