नामकुम: सुरेश्वर महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली गई
Namkum, Ranchi | Feb 15, 2026 सुरेश्वर महादेव मंदिर से रविवार शाम करीब पांच बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर झांकियां निकाली गई जो श्रद्धालों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। बता दें कि इस मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं