नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में चोरी के तीन मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Feb 14, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र में हुए चोरी के तीन कांडों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के तीन कांडों के दो आरोपी फिरदोस अली और दिलीप सोनी को गिरफ्तार किया गया है।